{"_id":"6616fc3db190f1ad7b07e006","slug":"computer-will-be-taught-to-students-of-council-schools-hathras-news-c-62-1-sali1024-101592-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को सिखाया जाएगा कंप्यूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को सिखाया जाएगा कंप्यूटर
विज्ञापन
आईसीटी लैब में कंप्यूटर की शिक्षा लेते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Samvad
परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को आईसीटी लैब में कंप्यूटर सिखाया जाएगा। इसके लिएि जिले के प्रत्येक बीआरसी पर एक सूचना एवं तकनीक प्रयोगशाला संचालित है। जूनियर कक्षाओं में कंप्यूटर के पाठ शामिल किए गए हैं।
बेसिक शिखा विभाग के 1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.23 विद्यार्थी पढ़ते हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के चौमुखी विकास के लिए सरकार तरह-तरह की योजनाएं चला रही हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कंप्यूटर ज्ञान को प्राथमिकता दी जा रही है। पाठ्यक्रम में डिजिटल शिक्षा को जोड़ा गया है। जूनियर कक्षाओं के विज्ञान विषय में कंप्यूटर के पाठों को शमिल किया गया है।
सत्र से इन विद्यार्थियों को कंप्यूटर सिखाया जाएगा। बच्चों को कंप्यूटर सिखाने के लिए आईसीटी प्रयोगशालाओं का इस्तेमाल किया जाएगा। जिले के सातों विकास खंडों में बीआरसी पर आईसीटी प्रयोगशाला संचालित हैं। प्रत्येक प्रयोगशाला में सात कंप्यूटर लगे हुए हैं। रोस्टर वार विद्यालयों के विद्यार्थियों को इन प्रयोगशालाओं में कंप्यूटर सिखाया जाएगा। इस संबंध में बीएसए उपेंद्र गुप्ता का कहना है कि जूनियर कक्षाओं में कंप्यूटर लिटरेसी को जोड़ा गया है। विद्यार्थियों को आईसीटी प्रयोगशालाओं में कंप्यूटर सिखाया जाएगा। प्रत्येक बीरसी पर संचालित आईसीटी प्रयोगशाला में सात कंप्यूटर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
बीईओ ने संविलियन विद्यालय सादाबाद में आईसीटी लैब शुरू
सहपऊ। संविलियन विद्यालय सादाबाद द्वितीय के परिसर में मंगलवार से ब्लाक स्तरीय आईसीटी लैब की शुरुआत हो गई। शुरुआत खंड शिक्षाधिकारी आलोक प्रताप श्रीवास्तव ने कराया। लैब में विद्यार्थियों को कंप्यूटर के माध्यम से विषयों की जानकारी दी जाएगी। सप्ताह में तीन दिन हर विषय के बारे में जानकारी दी जाएगी। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए अलग से रजिस्टर भी बनाया गया है। लैब में क्लास के दौरान विद्यार्थियों को वीडियो के माध्यम से विषय की जानकारी दी जाएगी।