फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Complete the selection process of beneficiaries of CM mass marriage scheme by 30

30 तक सीएम सामूहिक विवाह योजना की लाभार्थियों की चयन प्रकिया करें पूरी

Wed, 02 Oct 2019 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Complete the selection process of beneficiaries of CM mass marriage scheme by 30
30 तक सामूहिक विवाह योजना की लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया करें पूरी
विज्ञापन

डीएम ने समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 14 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार की यह योजना एक महत्वपूर्ण योजना है इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में दहेज प्रथा के रूप में फैली कुरीतियों को मिटाना है। उन्होंने पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों के अवशेष भुगतान को एक सप्ताह के अंदर करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि 14 नवंबर को जिले में 351 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य दिया गया है। जिसके तहत प्रत्येक विकास खंड को 50, नगर पालिका हाथरस को 25 तथा प्रत्येक नगर पंचायत को 20 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकास खंड, नगर पलिका तथा नगर पंचायत में 30 अक्तूबर तक निर्धारित लक्ष्य के तहत कार्रवाई को पूर्ण कर लें। जिससे निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को टेंडर से संबंधित प्रक्रिया को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सामूहिक विवाह में प्रतिभाग करने वाले जोड़ों की पात्रता का विशेष ध्यान रखा जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत उप्र सरकार एक जोड़े पर 51 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। जिसमें से 35 हजार रुपये की धनराशि कन्या के खाते में आंतरित की जाएगी। 10 हजार रुपये की आवश्यक सामग्री जोड़े को प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन में छह हजार रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed