फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Community toilets will be built in the city area

नगर क्षेत्र में बनाए जाएंगे कम्युनिटी टॉयलेट

Mon, 16 May 2016 11:33 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में कम्युनिटी टॉयलेट बनाने के लिए तीन दिन में प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए नगर निकाय अधिकारियों को निर्देशित किया है। मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने यह निर्देश दिए। अध्यक्षता करते हुए डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जिले में वास्तविक रूप में यदि किसी व्यक्ति द्वारा मैला ढोने का काम करने के बारे में साक्ष्य सहित जानकारी मिले अथवा मैला ढोने के बारे में किसी व्यक्ति द्वारा सेल्फ  डिक्लेयरेशन दिया जाए तो तत्काल ऐसे मामलों की जांच कराकर उसके पुनर्वास के लिए समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


डीएम ने मैला ढोने के काम पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत पर बल दिया और जिले में सभी निकाय क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने निकाय क्षेत्र में व्यक्तिगत शौचालय विहीन परिवारों को चिह्नित कर उनके स्वच्छ शौचालय बनवाने के लिए उनकी सूची बनाने के बारे में सभी निकाय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। डीएम ने जिले में सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में नए कम्यूनिटी टायलेट बनाने के लिए तीन दिन में प्रस्ताव तैयार कर नजरी नक्शा, मालिकाना हक और फोटो सहित सभी अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए सभी नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, एसडीएम केहरी सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार सिंह, एडीडीओ समाज कल्याण सत्यप्रकाश सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं समिति सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed