फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Collectorate staff roared at the Collectorate campus regarding 24-point demands

24 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे कलेक्ट्रेट कर्मचारी

Thu, 22 Aug 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Collectorate staff roared at the Collectorate campus regarding 24-point demands
कलेक्ट्रेट में तालाबंदी कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सीएम के नाम ओसी कलेक्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, धरना की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के बैनर तले कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने 24 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। मौके पर सीएम के नाम ओसी कलेक्ट्रेट विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में कामकाज बाधित रहा।
ज्ञापन के माध्यम से कहा कि लंबे समय से 24 मांगों के निराकरण को लेकर संघ की ओर से अनुरोध किया जा रहा है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जनपद मुख्यालय स्तर पर कलेक्ट्रेट का नाम मिनी सचिवालय, कलेक्ट्रेट में लेखा का कार्य संपादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतनमान दिए जाने, नवसृजित तहसीलों व जनपदों में अस्थायी स्वीकृत पदों को स्थायी करने, ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं नवसृजित तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित करने व पूर्व की तरह कलेक्ट्रेट अधिष्ठान में वापस किए जाने के संबंधी आदेश राजस्व परिषद के द्वारा संस्तुति कर दिए गए हैं, लेकिन अभी तक यह फाइल शासन में जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इन मांगों का अगर 16 सितंबर तक निस्तारण नहीं किया गया तो लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष शशिकांत गौतम, मंत्री संजीव राजपूत, सचिन उपाध्याय, सौरभ चौधरी, कुलदीप शर्मा, रवि शर्मा, राम प्रकाश कुलश्रेष्ठ, आरके व्यास, सुनील गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed