फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Co-probation officer, both members are absent

सह परिवीक्षा अधिकारी दोनों सदस्य मिले गैरहाजिर

Sat, 15 Jun 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 15 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Co-probation officer, both members are absent
किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायतों को देखते हुए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सुबह 10:20 बजे किशोर न्याय बोर्ड हाथरस का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर विधि सह परिवीक्षा अधिकारी और बोर्ड की दोनों सदस्या गैरहाजिर मिलीं। सभी गैरहाजिरों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने उपस्थिति पंजिकाओं का अवलोकन किया। किशोर न्याय बोर्ड में तीन पंजिकाएं संधारित की गई हैं। किशोर न्याय बोर्ड में सभी कर्मचारी मानदेय पर कार्यरत हैं। प्रथम उपस्थिति पंजिका के अनुसार दीपक कुमार, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी पेशकार निरीक्षण के समय गैरहाजिर पाए गए। विशेष कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं पूनम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित मिलीं। डीएम ने द्वितीय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसके अनुसार सदस्या, किशोर न्याय बोर्ड रख्शी परवेज 13 एवं 14 जून को कार्यालय से अनुपस्थित पाई गई। इसी प्रकार तृतीय उपस्थित पंजिका जिसमें सदस्या, किशोर न्याय बोर्ड मिथलेश शर्मा निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाई गईं।
विज्ञापन


गैरहाजिर कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। संविदा कार्यरत कर्मचारियों की अलग-अलग तीन उपस्थिति पंजिकाएं होने पर नाराजगी जाहिर व्यक्त की गई। डीएम ने किशोर न्याय बोर्ड में कार्यरत सदस्याओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की दैनिक डायरी का अवलोकन भी नियमित अंतराल पर करने के निर्देश दिए, जिससे यह पता चल सके कि किन-किन तारीखों में संबंधित सदस्याओं द्वारा क्या-क्या काम किए गए हैं। कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण बोर्ड में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed