फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CMO saw the condition of private hospitals

हाथरस : सीएमओ ने जाना निजी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा का हाल

Wed, 03 Aug 2022 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
CMO saw the condition of private hospitals
हाथरस : एक निजी अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह व एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार ने मंगलवार को शहर के निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिलीं खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शांति नर्सिंग होम में ओटी कक्ष का निरीक्षण करते हुए, यहां पर डिलीवरी से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।
स्नेहा हॉस्पिटल के जनरल वार्ड कक्ष और अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया। कक्ष में वेंटिलेशन लगवाने के निर्देश दिए गए, ताकि आने वाले मरीजों को परेशानी न हो। मित्तल डायग्नोस्टिक सेंटर पर एक्स-रे कक्ष, पेथौलॉजी कक्ष एवं सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन

गुलाटी नर्सिंग होम में जनरल वार्ड, ओटी, लेबर रूम का निरीक्षण किया गया। वहां स्थिति संतोषजनक मिली। एक अप्रैल 2022 से दो अगस्त तक की डिलीवरी रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश सीएमओ ने दिए। प्रेम रघु हॉस्पिटल में जनरल वार्ड, ओटी, पेथौलॉजी कक्ष, लेबर रूम का निरीक्षण किया। यहां पर साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। अस्पताल संचालक को चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सालय को क्लीनिकल एस्टीबिलेशमेंट एक्ट के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सभी अस्पताल संचालकों को विभागीय सूचनाएं समय से उपलब्ध कराए जाने एवं अस्पताल में स्वच्छता, ओटी लेबर रूम को नियमानुसार विसंक्रमित करने और बायोमेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण एवं रिकॉर्ड ठीक करने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed