फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CMO-Mursan CHC in-charge summoned to directorate in Mursan technician Arpit Singh case

अर्पित प्रकरण: जांच ने पकड़ी रफ्तार, सीएमओ-मुरसान सीएचसी प्रभारी निदेशालय तलब, दस्तावेजों के साथ लखनऊ रवाना

Mon, 08 Sep 2025 03:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 03:09 AM IST
सार

हाथरस जिले की मुरसान सीएचसी पर तैनात टेक्नीशियन अर्पित सिंह के नाम पर छह अन्य जिलों में नियुक्ति होने का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
CMO-Mursan CHC in-charge summoned to directorate in Mursan technician Arpit Singh case
मुरसान सीएचसी पर कार्यरत टेक्नीशियन अर्पित सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के सीएचसी मुरसान में तैनात टेक्नीशियन अर्पित सिंह के नाम से अन्य छह जिलों में नौकरी करने वाले युवकों के मामले में जांच जारी है। इस प्रकरण में हाथरस के सीएमओ और मुरसान सीएचसी प्रभारी को लखनऊ निदेशालय तलब किया गया है। दोनों ही अफसर दस्तावेजों के साथ लखनऊ रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाथरस जिले की मुरसान सीएचसी पर तैनात टेक्नीशियन अर्पित सिंह के नाम पर छह अन्य जिलों में नियुक्ति होने का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इस मामले में हाथरस सीएमओ से मुरसान में तैनात अर्पित सिंह के नियुक्ति दस्तावेजों के साथ-साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड मांगे गए थे। इसके बाद निदेशालय की ओर से फोटो की फॉरेसिक जांच कराने के लिए अर्पित सिंह का वर्तमान फोटो और नियुक्ति के दौरान का फोटो भी मांगा गया था। 
विज्ञापन


इन दोनों फोटो को भेज दिया गया है। अब निदेशालय की ओर से सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह व सीएचसी मुरसान प्रभारी डॉ. चंद्रवीर को तलब किया गया है। सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर दोनों ही अफसर दस्तावेज लेकर लखनऊ निकल गए हैं। जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed