{"_id":"64652160d58923efbc03b684","slug":"cloudy-since-morning-it-rained-heavily-in-the-evening-hathras-news-c-56-1-sali1019-58-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सुबह से छाये बादल शाम को जमकर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सुबह से छाये बादल शाम को जमकर बरसे
Thu, 18 May 2023 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 18 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम आई बारिश में लाइट जलाकर जाते वाहन। संवाद
- फोटो : samvad
बुधवार की सुबह से शहर में बादल छाये रहे। पूरे दिन सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला। शाम को तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश व आंधी के चलते शहर से देहात तक लाइनों में फॉल्ट हो गए। विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। विभागीय कर्मी बिजली को सुचारू करने में जुटे रहे।
उल्लेखनीय कि मई माह में हर रोज मौसम करवट बदल रहा है। तापमान 40 के पार पहुंच गया है। इस कारण लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो रहा था। बुधवार की सुबह से आसमान में बादल छाये रहे। सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला। शाम को तेज आंधी आई। आंधी के दौरान लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण शहर, देहात व कस्बा में बिजली संकट गहराया गया। उसके बाद बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के रमनपुर, श्रीनगर, कैलाशनगर, नवीपुर कलां आदि स्थानों पर कीचड़ व जलभराव हो गया। संवाद