फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four Injured as Max Hits Tempo in Hathras

हाथरस सड़क हादसा: मैक्स ने सवारियों से भरे टेंपो में मारी टक्कर, चार सवारी घायल, चालक वाहन समेत फरार

Thu, 08 Oct 2026 10:55 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 08 Oct 2026 10:55 AM IST
सार

तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। हादसे के बाद मैक्स चालक वाहन समेत भाग गया। पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Four Injured as Max Hits Tempo in Hathras
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हाथरस में सादाबाद-मथुरा मार्ग पर नयाबाग के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


टक्कर के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से बिसावर के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान बच्चू सिंह पुत्र मान सिंह निवासी अरौठा, बसीम पुत्र रसीद निवासी राजनगर सादाबाद, विकास पुत्र संजय निवासी राधापुरम सादाबाद और चेतन प्रकाश पुत्र उदयवीर निवासी मडनई के रूप में हुई।
विज्ञापन


सूचना पर डायल 112 और बिसावर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त टेंपो को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ। टक्कर के बाद मैक्स चालक वाहन समेत भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed