{"_id":"6ac76ab69377d71c430168bb","slug":"viral-fever-grips-hathras-as-weather-change-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलता मौसम: सुबह-शाम की ठंड कर रही बीमार, सता रहा वायरल बुखार, अस्पतालों में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलता मौसम: सुबह-शाम की ठंड कर रही बीमार, सता रहा वायरल बुखार, अस्पतालों में उमड़ रही भीड़
Thu, 08 Oct 2026 03:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 08 Oct 2026 03:35 PM IST
सार
मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना में एक साथ कई लोगों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां जांच के दौरान 10 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के परचा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस जिले में एक तरफ सुबह-शाम की गुलाबी ठंड के बीच वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से पैर पसार रहा है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल ने मरीजों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक रोजाना सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना में एक साथ कई लोगों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां जांच के दौरान 10 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए। जिला अस्पताल में बुधवार को 2250 मरीज परामर्श के लिए पहुंचे, जिनमें वायरल से प्रभावित 700 से अधिक मरीज रहे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने का खतरा
जिले में सीएचओ और एएनएम पहले से ही अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस बीच बृहस्पतिवार से एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भी हड़ताल पर जा रहे हैं। करीब 829 स्वास्थ्य कर्मचारियों के सामूहिक हड़ताल पर जाने से जिले की प्राथमिक व ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप होने की आशंका बन गई है।
विज्ञापन