{"_id":"6490a299f3b5fb56d80717e4","slug":"clothes-used-in-the-incident-recovered-at-the-behest-of-the-murderers-daughter-hathras-news-c-56-1-hts1001-1254-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हत्यारोपी बेटी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कपड़े बरामद, भेजा बाल सुधार गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हत्यारोपी बेटी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कपड़े बरामद, भेजा बाल सुधार गृह
Tue, 20 Jun 2023 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:16 AM IST
सार
छह जून को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक की नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की निर्मम हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में मृतक शिक्षक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक दुर्गेशकांत
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शिक्षक हत्याकांड की आरोपी नाबालिग बेटी को पुलिस सोमवार को कस्टडी रिमांड पर लेकर आई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग किए गए कपड़े बरामद किए। किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने आरोपी किशोरी को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि छह जून को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक की नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की निर्मम हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में मृतक शिक्षक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया था। हाथरस पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद हत्यारोपी किशोर को मथुरा के बाल सुधार गृह व हत्यारोपी बेटी को गाजियाबाद के बाल सुधार गृह भेजा था। थाना हाथरस गेट के एसएसआई कृतपाल सिंह का कहना है कि हत्यारोपी किशोरी को कस्टडी रिमांड पर लाया गया था। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कपड़े बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन