फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Clerk accused of having disproportionate assets, investigation started

आय से अधिक संपत्ति: सीएमओ कार्यालय के लिपिक पर आरोप, एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुरू की जांच

Sat, 06 Apr 2024 08:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 08:10 PM IST
सार

सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं,हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम संचालक द्वारा इस लिपिक की उच्चाधिकारियों से कई शिकायत की गई थीं। शिकायतकर्ता के मुताबिक इस लिपिक द्वारा कम समय में ही कम वेतन होने के बाद काफी पैसा एकत्रित कर लिया गया। आखिर लिपिक पर इतना पैसा कहां से आया।

विज्ञापन
Clerk accused of having disproportionate assets, investigation started
सीएमओ कार्यालय में तैनात जिस लिपिक पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं, बताया जाता है - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात एक लिपिक पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। लिपिक की भ्रष्टाचार निवारण सेल (एंटी करप्शन ब्यूरो) में शिकायत की गई है। शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से बाबू की नियुक्ति से लेकर वेतन और पटल देखे जाने वाली संबंधित रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। बाबू पर लगे आरोप और उसके बाद शुरू हुई जांच के बाद से सीएमओ कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


निजी नर्सिंग होम संचालक ने की थी शिकायत
सीएमओ कार्यालय में तैनात जिस लिपिक पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं, बताया जाता है कि जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम संचालक द्वारा इस लिपिक की उच्चाधिकारियों से कई शिकायत की गई थीं। शिकायतकर्ता के मुताबिक इस लिपिक द्वारा कम समय में ही कम वेतन होने के बाद काफी पैसा एकत्रित कर लिया गया। आखिर लिपिक पर इतना पैसा कहां से आया। शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत पर संबंधित जांच एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायत पर लिपिक को किया जा चुका है कलेक्ट्रेट से संबद्ध
सीएमओ कार्यालय के इस लिपिक का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूर्व में भी इस लिपिक की उच्चाधिकारियों तक शिकायतें पहुंचती रही हैं। ऐसी ही एक शिकायत के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए इस बाबू को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से हटाकर कलेक्ट्रेट पर संबद्ध कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी लिपिक पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में घिरे सीएमओ ऑफिस के लिपिक पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप है। बताया जा रहा है आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर जब जांच एजेंसी ने जांच के लिए आरोपी बाबू से संपर्क करने का प्रयास किया तो वह जांच एजेंसी से नहीं मिला और जांच में किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं किया।

सीएमओ दफ्तर में लिपिक के खंगाले जा रहे रिकॉर्ड 
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में घिरे लिपिक द्वारा जांच एजेंसी से सहयोग नहीं करने पर अब उसके खिलाफ अभी तक देखे गए पटल व कार्यों की जांच शुरू हो गई है। जांच एजेंसी द्वारा अधिकारियों से संपर्क कर आरोपी लिपिक द्वारा नियुक्ति के बाद कौन-कौन से पटल देखे गए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए एक एसीएमओ व एक डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में गठित टीम आरोपी लिपिक के रिकॉर्ड को जब्त कर सूची तैयार कर रही है। 

एक लिपिक द्वारा कौन-कौन से कार्य देखे गए हैं, इसे लेकर जानकारी मांगी गई है। लिपिक द्वारा अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया जाएगा।-डॉ.मनजीत सिंह, सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed