फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Claim of young woman being bitten by a snake for the eighth time; doctors say there are no symptoms of snakebite.

Hathras News: युवती को आठवीं बार सांप के डसने का दावा, चिकित्सक बोले- सर्पदंश के लक्षण नहीं

Wed, 23 Sep 2026 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Claim of young woman being bitten by a snake for the eighth time; doctors say there are no symptoms of snakebite.
सर्प दंश के बाद घर में अचेत पड़ी अनीता। स्रोत : वीडियोग्रैब - फोटो : Videograb
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छोटा लाड़पुर में एक युवती को सांप ने आठवीं बार डसा है। ऐसा दावा युवती के पिता ने मंगलवार को किया है। घटना के बाद युवती का घर में अचेत पड़े रहने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, चिकित्सक का कहना है कि सर्पदंश का कोई लक्षण नहीं है। युवती का सामान्य इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव छोटा लाड़पुर निवासी कोमल प्रसाद का दावा है कि मंगलवार शाम उनकी बेटी अनीता (20) को आठवीं बार सांप ने डस लिया। उन्होंने बताया कि घटना के समय उन्होंने पास ही एक सांप को मुंह में मेंढक दबाए देखा था। हालांकि युवती के शरीर पर सांप के डसने (बाइट मार्क्स) का कोई स्पष्ट निशान नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

शनिवार को भी परिजन उसे सातवीं बार सांप द्वारा डंसने का दावा करते हुए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया था। ताजा घटना के वायरल वीडियो में युवती जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी नजर आ रही है और परिजन आसपास मौजूद हैं। युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोमल प्रसाद ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी वन विभाग की टीम सांप को पकड़ने नहीं आ रही है, जिससे उनके परिवार पर लगातार खतरा बना हुआ है। प्रभागीय वनाधिकारी राकेशचंद्र यादव ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। टीम भेजकर मामला दिखवाया जाएगा।


प्रथम दृष्टया सर्पदंश का कोई लक्षण नहीं दिखा। सांप के डसने का जो निशान है, वह पुराना है। एंटी स्नेक वेनम नहीं लगाया गया है। युवती का सामान्य इलाज चल रहा है। - डॉ. वैभव शर्मा, ईएमओ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed