फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Church lighted on Chrismas day in Hathras

हाथरस में रोशनी से जगमगाए चर्च, खुशियां बांटने का दिया संदेश

Sat, 26 Dec 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Church lighted on Chrismas day in Hathras
द कैंब्रिज स्कूल में उपहार देते रामवीर उपाध्याय। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्रिसमस के मौके पर शहर के चर्चों में प्रेम और खुशियां बांटने के लिए संदेश दिए गए। गिफ्ट गैलरियों में भी खासी भीड़ रही। सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामनाओं का दौर चला। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में भी सुबह से शाम तक बधाइयां का दौर चला। कॉलेज को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस मौके पर प्रार्थना सभाएं हुई और कोरोना के खात्मे के लिए भी प्रार्थना की गई।
अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च में धूमधाम के साथ क्रिसमस का पर्व मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म के उत्साह के बीच एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहा। इस मौके पर सेंट मार्क चर्च में मिठाई वितरण की गई। गीतों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पादरी दिनेश सहाय ने पवित्र बाइबिल के उपदेश पढ़कर सुनाए और कहा कि दुनिया के उद्धार के लिए पृथ्वी पर प्रभु यीशु का आगमन हुआ है। चर्च को रंग बिरंगी लाइटों और मोमबत्तियों से सजाया गया। लोग प्रभु यीशु के जन्म की खुशी को बांटने में लगे थे। शहर में जगह जगह क्रिसमस डे पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शहर के संत फ्रासिंस इंटर कॉलेज में कॉलेज परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। फादर राबर्ट वर्गीस से बच्चों को शुभकामनाएं दी। कॉलेज में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई। केक वितरण किया गया। शहर के नवीपुर कला विभवनगर स्थित जीपीएस इंटरनेशन स्कूल में प्रधानाचार्य नवीन शर्मा के नेतृत्व में क्रिसमस का पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य नवीन शर्मा ने बच्चों को ऑनलाइन प्रभु यीशु के जन्म पर प्रकाश डाला। सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवीन शर्मा, आरती भदौरिया, प्रिया शर्मा, अशोक चक्रवर्ती, सपना शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामकुंज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इंटर कालेज में क्रिसमस डे भव्यता एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्रिसमस ट्री को भव्यता के साथ सजाया गया तथा युग गुप्ता, अनन्या, निराली, युविका एवं प्रनिका ने सान्ता क्लाज बनकर उपहारों की वर्षा की। इस मौके पर डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, कोर्डिनेटर शैलकान्ता गुप्ता, कल्पना कुमारी, राघवेन्द्र गुप्ता, दीपिका गुप्ता, दिव्यालोक, हर्षित गुप्ता, मोहक, विश्वजीत, समर्थगुरु, पूनम वार्ष्णेय, सुमन वार्ष्णेय, मनीष कुमार एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख आलोक गुप्ता का सहयोग रहा।

अलीगढ़ रोड स्थित चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल लोग।

अलीगढ़ रोड स्थित चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल लोग।- फोटो : HATHRAS

अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च में प्रार्थना कराते पादरी दिनेश सहाय।

अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च में प्रार्थना कराते पादरी दिनेश सहाय।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed