{"_id":"6af03d52400db03d200727ce","slug":"chowki-incharge-shares-diwali-joy-with-needy-people-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चौकी प्रभारी ने पेश की सामजिक सरोकार की मिसाल, दिवाली पर बांटी खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चौकी प्रभारी ने पेश की सामजिक सरोकार की मिसाल, दिवाली पर बांटी खुशियां
Sun, 08 Nov 2026 02:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 08 Nov 2026 02:45 PM IST
सार
हाथरस जंक्शन के लाडपुर चौकी प्रभारी भारत भूषण झा ने दिवाली पर चौकीदारों और जरूरतमंदों के बीच खूब खुशियां बांटीं। उन्हें कंबल, मिठाई और पटाखे देकर पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटते लाडपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भारत भूषण झा
- फोटो : स्वयं
विस्तार
दिवाली के पावन पर्व पर हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लाडपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भारत भूषण झा ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। उन्होंने क्षेत्र के चौकीदारों और स्थानीय जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटीं।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी झा ने कंबल, मिठाई और पटाखों का वितरण किया। उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भारत भूषण झा ने दिवाली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह खुशियों, आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है।
विज्ञापन
झा ने इसे सौहार्द का पर्व बताया। उनके अनुसार, त्योहार की असली खुशी तभी है जब हम समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर खुशियां बांटें। उन्होंने जोर दिया कि जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची खुशी है।
विज्ञापन
पहल की सराहना
भारत भूषण झा की इस पहल से चौकीदारों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने कंबल, मिठाई और पटाखे पाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने चौकी प्रभारी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। इस कदम को सामाजिक सद्भाव के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।