फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CHO sitting on strike started hunger strike

Aligarh News: धरने पर बैठे सीएचओ ने शुरू की भूख हड़ताल, वेतन में कटौती का कर रहे विरोध

Thu, 11 Jul 2024 07:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 11 Jul 2024 07:00 AM IST
सार

सीएचसी प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर जिला स्तरीय टीम जांच करने पहुंची थी। सीएचओ अनुपस्थित मिले थे, जिस पर उनके वेतन में कटौती की गई है।

विज्ञापन
CHO sitting on strike started hunger strike
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भूख हडताल पर बैठा सीएचओ - फोटो : स्वयं

विस्तार

गंगीरी ब्लॉक के गांव टीकरी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) यशवीर सिंह ने 10 जुलाई से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वह कुछ माह से वेतन में कटौती के विरोध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना दे रहे थे।

विज्ञापन


सीएचओ यशवीर सिंह का आरोप है कि पूर्व में कुछ समस्याओं को लेकर उन्होंने आवाज उठाई थी। इस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने उनका मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। उनके वेतन में कटौती करना शुरू कर दिया। सीएचसी प्रभारी से शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हुआ। अब अन्न-जल का त्याग कर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर जिला स्तरीय टीम जांच करने पहुंची थी। सीएचओ अनुपस्थित मिले थे, जिस पर उनके वेतन में कटौती की गई है। जांच आख्या सीएमओ को भेज दी गई है। भूख हड़ताल के बारे में भी उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed