फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   child death from cold while take after at field

सादाबाद में फसल की रखवाली कर रहे किशोर की ठंड से मौत

Tue, 31 Dec 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
child death from cold while take after at field
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ठंड का सितम अब लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। सादाबाद क्षेत्र के गांव छावा की नगरिया में रविवार की रात को खेत की रखवाली करने
गए एक किशोर की ठंड से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना जब प्रशासन तक पहुंची तो मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के मुताबिक, गांव छावा की नगरिया निवासी रमेशचंद्र का 13 वर्षीय बेटा अतुल कुमार 29 दिसंबर की रात अपने खेत में गेहूं की फसल की आवारा जानवरों से रखवाली कर रहा था, तो इसी दौरान रात में उसे ठंड लग गई। इसके बाद अचानक अतुल की तबियत खराब होने लगी। 30 दिसंबर की सुबह अतुल की मौत हो गई। प्रशासन को सूचना मिलने के बाद एसडीएम रामजी मिश्र ने मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल को भेजा। क्षेत्रीय लेखपाल ने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई और अपनी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी है। इधर, बता दें कि ठंड की वजह से पिछले 15 दिनों में अब तक तीन मौत हो चुकी हैं। इसमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed