फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cheating in Sikandrarao during UP Board Exma

सिकंदराराऊ में नकल पर नहीं कसी नकेल

Wed, 07 Feb 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ ।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ । Updated Wed, 07 Feb 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cheating in Sikandrarao during UP Board Exma
सिकंदराराऊ में एक परीक्षा केंद्र पर खिड़कियों से नकल पहुंचाते युवक। - फोटो : amar ujala
 सिकंदराराऊ क्षेत्र में कुछ स्कूलों के बाहर बाउंड्री नहीं होने पर काफी देर तक लोग चढ़ कर पेपर आउट कराने के लिए प्रयास करते नजर आए। नकल माफिया प्रशासन के बंदोबस्त के आगे बौने दिखे। ग्रामीण अंचल के एक केंद्र पर कक्ष निरीक्षक के नहीं पहुंचने पर अव्यवस्था हुई। एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु तथा आशीष प्रताप सिंह ने नगर के परीक्षा केंद्रों पर दौरे किए।
विज्ञापन


हाईस्कूल गृहविज्ञान परीक्षा थी, जिसमें परीक्षार्थियो की संख्या कम होने के कारण सब कुछ सामान्य रहा। दूसरी पाली में इंटर की हिंदी प्रथम पेपर की परीक्षा थी। नगर के एक केंद्र पर पीछे पुलिस फोर्स नहीं होने के कारण लोग पेपर आउट कराने के लिए दीवारों पर चढ़ गए। सूचना पर यहां तत्काल सीओ और एसडीएम पहुंच गए। उन्होंने स्थिति नियंत्रण में की। ग्रामीण अंचल के विधिपुर परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों नहीं पहुंचने से काफी देर तक अव्यवस्था रही। बाद में एसडीएम ने डीआईओएस को फोन कर कक्ष निरीक्षकों का इंतजाम कराया। नकल माफिया को सीसीटीवी कैमरों का डर सताता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed