फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CHC Mhow's MoIC found absent in DM's inspection

डीएम के निरीक्षण में सीएचसी महौ के एमओआईसी मिले गैरहाजिर

Wed, 14 Aug 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
CHC Mhow's MoIC found absent in DM's inspection
निरीक्षण में गैरहाजिर मिले सीएचसी महौ के एमओआईसी
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने पर डीएम का चढ़ा पारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एमओआईसी महौ गैरहाजिर मिले। डीएम ने अस्पताल परिसर के सभी कक्षों में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई।
डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। चिकित्सक नीलम सिंह से अस्पताल में तैनात कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। चिकित्सक नीलम सिंह ने बताया कि यहां पर 12 सरकारी कर्मचारी तथा 20 कर्मचारी संविदा पर तैनात हैं। निरीक्षण के दौरान एमओआईसी अनुपस्थित पाए गए। संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स ममता देवी तथा स्टाफ नर्स नीरज गैरहाजिर पाए गए।
विज्ञापन

डीएम ने इमरजेंसी वार्ड का मुआयना किया। जहां पर रोशनी की कमी, डस्टबिन में कूड़ा भरा हुआ पाया गया और दीवारों से प्लास्टर निकला हुआ मिला। सफाई कर्मी देवेंद्र ने बताया कि बायोबेस्ट कंपनी द्वारा कूड़े का उठान किया जाता है, परंतु 5-6 दिन से कोई भी कूड़ा लेने नहीं आया है। नेत्र परीक्षण कक्ष में लाइट की उचित व्यवस्था नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उन्होने दवा वितरण कक्ष का मुआयना किया। जहां पर ट्यूब लाइट बंद पाई गई। इस कारण कक्ष में प्रर्याप्त रोशनी नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा वितरण रजिस्टर पर जिन मरीजों को दवा दी गई, उनका मोबाइल नंबर नहीं अंकित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रतिदिन अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों के फोन नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए। लेबर रूम का मुआयना करने पर बेड शीट उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को खाना उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी ली। चिकित्सक आरके वर्मा ने बताया कि यहा पर भर्ती मरीजों को खाना नहीं दिया जाता है। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए भर्ती होने वाले मरीजों को खाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed