{"_id":"64637c6820faafdab60e2296","slug":"challan-of-car-driver-without-helmet-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिना हेलमेट कार चालक का कटा चालान, जब पहुंचा नोटिस, तो ठनक गया माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिना हेलमेट कार चालक का कटा चालान, जब पहुंचा नोटिस, तो ठनक गया माथा
Tue, 16 May 2023 07:56 PM IST
चमन शर्मा
राकेश वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस
राकेश वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 16 May 2023 07:56 PM IST
सार
कार के स्वामी पर चालान का नोटिस पहुंचा। उस पर अंकित था कि बिना हेलमेट बाइक चलाने पर आपके ऊपर एक हजार रुपये जुर्माना किया जा रहा है। नोटिस देख कार चालक परेशान हो गया कि नम्बर तो उसकी कार का है, पर बाइक कहां से आ गई।
विज्ञापन
चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार चालक को चालान का एक नोटिस मिला, तो उसका माथा ठनक गया। कार चालक पर हेलमेट के बिना बाइक चलाने के लिए एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार चालक को मामला समझ में ही नहीं आ रहा था कि बिना हेलमेट के कार चालक का चालान कैसे काट दिया।
विज्ञापन
27 मार्च को सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर हेलमेट न पहनने पर किये गये बाइक चालक के चालान के बाद निकल कर आया कि बाइक पर किसी कार के नम्बर की फर्जी प्लेट लगी थी। अब कार चालक इस चालान से पीछा छुड़ाने के लिये आरटीओ तथा पुलिस महकमे के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि 27 मार्च को नगर के पंत चौराहे पर आरटीओ विभाग कर्मी वाहन चैकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो लोग बिना हेलमेट पहने नजर आये। उनको रोकने की चेष्टा की गई, तो तो वे बिना रुके भाग गए। इस पर पुलिस कर्मी ने उनका फोटो खींच लिया। बाइक की नम्बर प्लेट के आधार पर उसका चालान काट दिया गया।
विज्ञापन
कार संख्या यूपी 86वाई 5131 के स्वामी करन पुत्र राजकुमार के पास चालान का नोटिस पहुंचा। उस पर अंकित था कि बिना हेलमेट बाइक चलाने पर आपके ऊपर एक हजार रुपया जुर्माना किया जा रहा है। नोटिस देख कार चालक परेशान हो गया कि नम्बर तो उसकी कार का है, पर बाइक कहां से आ गई। अब कार स्वामी चालान से बचने के लिये आरटीओ तथा पुलिस महकमे के चक्कर लगा रहा है।