{"_id":"64cd484a9847caada10f26a4","slug":"cattle-shed-roof-fell-in-rain-three-cattle-died-hathras-news-c-260-1-cdp1001-24-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बारिश में गिरी पशुशाला की छत, तीन गोवंश मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बारिश में गिरी पशुशाला की छत, तीन गोवंश मरे
Sat, 05 Aug 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:19 AM IST
सार
गांव तेहरा निवासी किसान बंटू पुत्र बिन्ना ने कुछ समय पूर्व अपने घरेलू पशुओं के लिए एक नौहरा बनवाया था। इसमें रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी उन्होंने चार गोवंश को बांधा था। देर शाम को हुई बारिश के कारण नौहरे की छत भरभरा कर गिर पड़ी।
विज्ञापन
छत के मलबे के नीचे से दबे गोवंश को निकालते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के गांव तेहरा में बृहस्पतिवार के देर शाम तेज बारिश के कारण पशुशाला की छत गिरने से तीन गोवंश, इसके मलबे में दबकर मर गए।
विज्ञापन
गांव तेहरा निवासी किसान बंटू पुत्र बिन्ना ने कुछ समय पूर्व अपने घरेलू पशुओं के लिए एक नौहरा बनवाया था। इसमें रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी उन्होंने चार गोवंश को बांधा था। देर शाम को हुई बारिश के कारण नौहरे की छत भरभरा कर गिर पड़ी। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर किसान और अन्य ग्रामीण नौहरे की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
तेज बारिश में ही ग्रामीणों के सहयोग से गोवंश को बचाने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन रात का समय और तेज बारिश होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली और मलबे में दबे तीन गोवंश ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की मदद से तीनों गोवंश को निकालकर उनके शवों का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन