{"_id":"645401c548d0c544b1026749","slug":"case-registered-against-the-absconding-accused-of-dowry-death-hathras-news-c-2-1-109046-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दहेज हत्या के फरार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दहेज हत्या के फरार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri, 05 May 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 05 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भिंतर में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में हाजिर न होने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि दो नवंबर 2022 को कोतवाली में सुरेश पुत्र हरी सिंह निवासी रतौली थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद ने अपनी पुत्री के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की खातिर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुत्री की सास माया देवी पत्नी गजराज व मृतका के ससुर गजराज पुत्र लालाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने पति रामअवतार उर्फ रामू व सास माया देवी को गिरफ्तार कर लिया था। ससुर गजराज फरार चल रहा है। अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से 82 सीआरपीसी की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, फिर भी वह हाजिर नहीं हो रहा। अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय के आदेश की अवेहलना कर लगातार फरार रहने पर धारा 174ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद