{"_id":"63fe0e33f19ed8bf890459b8","slug":"case-filed-against-truck-owner-for-driver-death-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रक मालिक के खिलाफ केस दर्ज, 12 दिन पहले हुई थी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रक मालिक के खिलाफ केस दर्ज, 12 दिन पहले हुई थी चालक की मौत
Tue, 28 Feb 2023 07:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 28 Feb 2023 07:52 PM IST
सार
16 फरवरी को चालक मालिक के साथ ट्रक लेकर काशीपुर रोड स्थित वोल्टास कंपनी के गोदाम में आया था। गोदाम पर गाड़ी खड़ी करने के बाद चालक धूप में सो गया था। इसी बीच, ट्रक मालिक ने वाहन को पीछे करते समय चालक को कुचल दिया।
विज्ञापन
केस दर्ज (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाहन से कुचलकर 12 दिन पहले ट्रक चालक की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
तहरीर में भावना देवी निवासी इकबालपुर, थाना सिकंदराराऊ, जिला हाथरस ने बताया कि उसका भाई महेश चंद्र निवासी श्रीनगर, हाथरस पेशे से चालक था। वह राकेश सिंह निवासी खुरदमा बुलंदशहर के ट्रक पर चालक की नौकरी के लिए 25 जनवरी को गया था।
विज्ञापन
16 फरवरी को उसका भाई अपने मालिक के साथ ट्रक लेकर काशीपुर रोड स्थित वोल्टास कंपनी के गोदाम में आया था। गोदाम पर गाड़ी खड़ी करने के बाद भाई धूप में सो गया था। इसी बीच, ट्रक मालिक राकेश ने वाहन को पीछे करते समय भाई महेश को कुचल दिया। इसके बाद राकेश ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी राकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन