फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed against bank manager and field officer for demanding bribe of Rs 1.5 lakh

Hathras News: डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने पर बैंक प्रबंधक और फील्ड अफसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 10 Jan 2024 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Case filed against bank manager and field officer for demanding bribe of Rs 1.5 lakh
न्यायालय के आदेश पर सादाबाद कोतवाली में केनरा बैंक शाखा बिसावर के प्रबंधक प्रियांशु सिंह, फील्ड ऑफिसर विशाल शर्मा के तहत रिश्वत मांगने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




गांव जटोई निवासी विपिन कुमार पुत्र बच्चू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने पीएमईजीपी के तहत केनरा बैंक शाखा बिसावर तहसील सादाबाद जनपद हाथरस से कुल 5 लाख रुपये का लोन गिलैट उद्योग के लिए मांगा था। लोन का मंजूरी पत्र उसे 16 मार्च को मिला, जिसे लेकर वह केनरा बैंक शाखा बिसावर पहुंचा तो वहां मौजूद शाखा प्रबंधक प्रियांशु सिंह तथा फील्ड ऑफिसर विशाल शर्मा ने कहा कि डेढ़ लाख रुपये दे दो।
विज्ञापन




इसके एवज में लोन में 1,75,000 रुपये की छूट दिलवा देंगे। तुमसे जो डेढ़ लाख रुपये लिए जा रहे हैं। उसमें ऊपर तक रिश्वत देनी पड़ती है। जब उसने रिश्वत देने से मना किया तो उसे टालमटोल कर वापस कर दिया गया। वह बैंक के चक्कर लगाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




27 जुलाई को वह जब केनरा बैंक बिसावर गया तो वहां मौजूद शाखा प्रबंधक प्रियांशु सिंह तथा फील्ड अफसर विशाल ने गालियां देना शुरू कर दिया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जब तक डेढ़ लाख रुपये नहीं देगा, तब तक तेरा कोई काम नही होगा। ज्यादा नेतागिरी करेगा तो तुझे झूठे मुकदमे में जेल भिजवा देंगें, जब डेढ़ लाख रुपये हो जाएं, तब आना। उसने घटना की रिपोर्ट थाना सादाबाद पर की, पुलिस ने तहरीर लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। इसलिए अब उसने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed