{"_id":"66e21493e85acb453208d634","slug":"caesarean-operation-was-done-in-womens-hospital-for-rs-13000-dm-sent-report-to-the-government-hathras-news-c-56-1-sali1016-120010-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महिला अस्पताल में 13 हजार रुपये लेकर किया था सिजेरियन ऑपरेशन, डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महिला अस्पताल में 13 हजार रुपये लेकर किया था सिजेरियन ऑपरेशन, डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट
Thu, 12 Sep 2024 03:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:37 AM IST
सार
सादाबाद के बिसावर के रहने वाली ज्योति का महिला अस्पताल में प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद परिजनों ने महिला चिकित्सक पर 13 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
अपर जिलाधिकारी न्यायिक की जांच में जिला महिला अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन करने के लिए 13 हजार रुपये की रिश्वत लेने की पुष्टि हुई है। डीएम ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
सादाबाद के बिसावर के रहने वाली ज्योति का महिला अस्पताल में प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद परिजनों ने महिला चिकित्सक पर 13 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि रुपये न देने पर महिला को रेफर करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद परिजनों ने आशा के माध्यम से रुपये दिए थे। इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद डीएम ने इसकी जांच एडीएम न्यायिक शिव नारायण शर्मा को सौंप दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने 11 सितंबर को महिला जिला अस्पताल में सीएमएस कार्यालय में बुधवार को पीड़ित पक्ष, आशा कार्यकर्ता और चिकित्सक के बयान दर्ज किए। जांच में 13 हजार रुपये आशा के माध्यम से लेने की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में आशा और चिकित्सक को दोषी मानते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी। डीएम ने आशीष कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब इस मामले में शासन स्तर से ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन