फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   businessmen looted by 45 thousand rupees

हसायन में हाथरस के व्यापारी से 45 हजार लूटे

Sun, 24 May 2015 10:30 PM IST
hathras
hathras Updated Sun, 24 May 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

हसायन(हाथरस)। जिले में व्यापारियों से लूट का सिलसिला रुक नहीं रहा। मुरसान के बाद रविवार की दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने हसायन के गांव जाऊ इनायतपुर के पास मैजिक सवार हाथरस के व्यापारी सेे हथियारों के बल पर 45 हजार की नकदी से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी कराई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। इस रोड पर एक माह के भीतर लूट की यह तीसरी वारदात है।

विज्ञापन

हाथरस के हलवाई खाना निवासी अनुज अग्रवाल पुत्र नारायणदास अग्रवाल की शहर में बजरंग एंड कंपनी के नाम से फर्म है। वह रविवार की दोपहर को उगाही करके सिकंदराराऊ के पंत चौराहे एक मैजिक में हाथरस के लिए सवार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही उनकी गाड़ी हसायन के गांव जाऊ इनायतपुर के पास पहुंची, वैसे ही वहां दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने मैजिक को ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने मैजिक में बैठे व्यापारी पर हथियार तान दिए और उनके हाथ में लगा नकदी से भरा थैला छीन लिया। उनके हाथ में दो डायरियां भी थीं, जिन्हें भी बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिया और फरार हो गए।

सरे राह हुई इस लूट की वारदात से वहां अन्य यात्री भी दहशत में आ गए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली हसायन पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। कोतवाली प्रभारी गंगाप्रसाद का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिल गई है, जिसके आधार पर उसकी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed