फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Delhi sealed; trouble in Hathras.

Hathras News: दिल्ली सील, हाथरस में मुश्किल

Sun, 11 Oct 2026 01:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi sealed; trouble in Hathras.
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रुकी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के लिए भागते यात्री। संवाद - फोटो : Samvad
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के चलते शनिवार को दिल्ली-कानपुर रेलखंड पर कई ट्रेनें निरस्त रहीं। इससे हाथरस के रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। किसी का जरूरी काम प्रभावित हुआ तो कोई अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका। कई यात्रियों को घंटों रेलवे स्टेशन पर अगली ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-कानपुर रेलखंड पर सीजेपी के आंदोलन के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। हाथरस जंक्शन पर रुकने वाली प्रयागराज-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन संख्या 02417, हाथरस किला से चलने वाली हाथरस-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन संख्या 64581 और वापसी की ट्रेन संख्या 64582 निरस्त रहीं। टूंडला-दिल्ली के बीच चलने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन संख्या 64583 और 64584 भी नहीं चलीं। इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस, आगरा-गाजियाबाद पैसेंजर और मुरी एक्सप्रेस के निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेलखंड पर मथुरा जंक्शन और भूतेश्वर स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते कासगंज-आगरा फोर्ट पैसेंजर 55333/55334 और कासगंज-अछनेरा पैसेंजर 55331/55332 निरस्त रहीं। कासगंज-मथुरा पैसेंजर 55335 का संचालन मथुरा जंक्शन के बजाय मथुरा कैंट तक किया गया, जबकि वापसी की ट्रेन 55336 मथुरा कैंट से चलाई गई। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाथरस जंक्शन से सड़क मार्ग का विकल्प भी मुश्किल
हाथरस जंक्शन से दिल्ली या टूंडला जाने के लिए सीधा सड़क मार्ग का विकल्प नहीं है। यात्रियों को पहले करीब 10 किमी दूर हाथरस शहर जाना पड़ता है। वहां से दिल्ली के लिए अलीगढ़ और टूंडला के लिए आगरा की बस मिलती है। ऐसे में कई यात्रियों ने यात्रा टाल दी, जबकि कुछ अगली ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे रहे।
हाथरस में भी रेलवे पुलिस रही अलर्ट
सीजेपी के आंदोलन के चलते हाथरस जंक्शन व हाथरस सिटी स्टेशन पर भी जीआरपी व आरपीएफ अलर्ट मोड में दिखाई दी। यात्रियों से पूछताछ की जाती रही। पुलिसकर्मी प्रत्येक यात्री पर नजर रखे हुए थे।

मथुरा-कासगंज मार्ग पर चलीं अतिरिक्त बसें
रेल सेवाएं प्रभावित होने के बाद हाथरस डिपो ने मथुरा-कासगंज मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ा दी। सामान्य दिनों में इस मार्ग पर करीब पांच बसें चलती हैं, लेकिन शनिवार को तीन अतिरिक्त बसों के साथ कुल आठ बसों का संचालन किया गया। सुबह हाथरस किला से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली बसें यात्रियों से भरकर रवाना हुईं। नोएडा जाने वाली बसों में भी सामान्य से अधिक भीड़ देखने को मिली।

- सुबह हाथरस किला से मेरठ जाना था। ट्रेन निरस्त होने के कारण गोमती एक्सप्रेस से जाना पड़ेगा। गाजियाबाद पहुंच कर देखना होगा कौन सी ट्रेन मिलेगी या फिर बस से जाना होगा। - संतोष देवी

- सुबह छह बजे हाथरस जंक्शन पहुंच गया था। टूंडला पैसेंजर से दादरी जाकर नौकरी करता हूं, लेकिन ट्रेन निरस्त होने से अब काम पर नहीं पहुंच पाऊंगा। सड़क मार्ग का सीधा विकल्प भी नहीं है।- पवन कुमार, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed