फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   businessman attacked with knife in Garhi Jaini

Hathras News: व्यापारी पर चाकू से हमला, चेहरे व कान पर चोट, चौथ मांगने का आरोप, पुलिस छानबीन में जुटी

Fri, 31 Oct 2025 10:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 31 Oct 2025 10:29 PM IST
सार

आरोप है कि युवक ने फैक्टरी चलाने के नाम पर व्यापारी से दो लाख रुपये की चौथ मांगी। कहासुनी में युवक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बचने के प्रयास में उनके कान व चेहरे पर चाकू लग गया। फैक्टरी के बाकी कर्मचारी दौड़े और युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके बाकी साथी तो भाग गए।

विज्ञापन
businessman attacked with knife in Garhi Jaini
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

हाथरस के परसारा रोड स्थित गांव गढ़ी जैनी में डिब्बा फैक्टरी संचालक पर 31 अक्तूबर रात एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनके चेहरे व कान पर चोट आई है। व्यापारी का आरोप है कि चौथ न देने पर उन पर हमला किया गया। देर रात बड़ी संख्या में व्यापारी भी व्यापारी के समर्थन में जिला अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन


वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी मनीष वार्ष्णेय (46) की परसारा रोड पर प्रिंटिंग प्रेस और डिब्बे बनाने की फैक्टरी है। मनीष ने बताया कि 31 अक्तूबर की दोपहर को वह अपनी फैक्टरी पर मौजूद थे। तभी गांव गंगचौली का युवक अपने साथियों के साथ उनकी फैक्टरी पर आया और उन्हें धमकाया। आरोप है कि युवक ने फैक्टरी चलाने के नाम पर उनसे दो लाख रुपये की चौथ मांगी। शाम को वह फिर से फैक्टरी पर आ गया। इस बीच हुई कहासुनी में युवक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बचने के प्रयास में उनके कान व चेहरे पर चाकू लग गया। 
विज्ञापन


फैक्टरी के बाकी कर्मचारी दौड़े और युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके बाकी साथी तो भाग गए। खुद को घिरता देख युवक अपना सिर दीवार पर पटकने लगा। मनीष ने बताया कि आरोपी का पिता उनकी फैक्टरी पर काम कर चुका है। इसके बाद भी वह उन्हें धमका रहा था। सूचना पर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। व्यापारी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। एसएचओ चंदपा श्याम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed