फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bunch line including pole fell down, electricity stalled in many areas

Hathras News: खंभे सहित बंच लाइन टूटकर गिरी, कई इलाकों में बिजली ठप

Mon, 26 Jun 2023 12:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 26 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bunch line including pole fell down, electricity stalled in many areas
सिकंदराराऊ के मोहल्ला रोशनगंज में खंभा टूटने से सड़क पर गिरी बंच केबल।  संवाद - फोटो : samvad
सिकंदराराऊ। नगर की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही। मोहल्ला रोशनगंज में बिजली का खंभा टूटने से बंच लाइन टूटकर सड़क पर आ गिरी। गनीमत रही कि उस समय ज्यादा भीड़ नहीं थी, वरना गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन




बता दें कि जब से बारिश का दौर शुरू हुआ है, तब से बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। पहले रात के वक्त बिजली सही आती थी, लेकिन पिछले सप्ताह से रात में भी कटौती चालू हो गई है। शनिवार की रात रात राठी चौराहा, हुुरमतगंज और पुरानी तहसील क्षेत्र की बिजली बाधित रही। लोगों को पूरी रात दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन





10 से 15 मिनट के अंतराल पर बिजली की आवाजाही का खेल चलता रहा। नगर के मोहल्ला रोशनगंज स्थित पुराने डाकघर के पास जर्जर खंभा गिर गया। इस कारण आगे जा रही बंच लाइन सड़क पर आ गिरी। शाम तक इसे ठीक नहीं किया गया है। इस कारण मंडी गाधीगंज और रोशनगंज की बिजली ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन





व्यापारी नेता संजीव महाजन का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों को यह समस्या झेलनी पड़ रही है। ठेका कर्मी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। जहां उनको लालच होता है, वहां तत्काल पहुंच जाते हैं। जहां लालच नहीं होता, वहां दो दिन तक नहीं जाते। इसी तरह बिजलीघर पर नई दो वीसीबी आई रखी हैं, लेकिन उन्हें स्थापित नहीं किया जा रहा। इनके लगने से फॉल्ट कम होंगे और बिजली ज्यादा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed