{"_id":"652aaa427cf7b08b82062745","slug":"buffalo-was-lifted-on-its-horns-and-thrown-into-the-well-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सांड ने भैंस को सींगों पर उठाकर कुएं में फेंका, पानी में डूबकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सांड ने भैंस को सींगों पर उठाकर कुएं में फेंका, पानी में डूबकर हुई मौत
Sat, 14 Oct 2023 08:18 PM IST
चमन शर्मा
राकेश कुमार वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस
राकेश कुमार वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Oct 2023 08:18 PM IST
सार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव तुर्तीपुर में 14 अक्तूबर की दोपहर छुट्टा सांड़ ने भैंस को सींगों पर उठाकर कुएं में फेंक दिया। भैंस डूबकर मर गई। भैंस का पशुधन बीमा योजना में बीमा था। किसान ने भैंस का बीमा लेने के लिए तस्करा (जी डी ) दर्ज कराया।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ काेतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली अंतर्गत एक सांड़ ने भैंस को उठाकर कुएं में फेंक दिया। भैंस की पानी में डूबने से मौत हो गई। मामले में भैंस का बीमा लेने के लिए किसान ने तस्करा (जी डी ) दर्ज कराया।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव तुर्तीपुर में 14 अक्तूबर की दोपहर छुट्टा सांड़ ने भैंस को सींगों पर उठाकर कुएं में फेंक दिया। भैंस डूबकर मर गई। भैंस का पशुधन बीमा योजना में बीमा था। किसान ने भैंस का बीमा लेने के लिए तस्करा (जी डी ) दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने भैंस के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
गांव तुर्तीपुर निवासी श्रीपाल पुत्र मानसिंह ने तस्करा में कहा कि उनकी भैंस खेतों में चर रही थी। तभी पास घूम रहे छुट्टा सांड़ ने भैंस को रौंदना शुरू कर दिया। भैंस इधर-उधर भागी, लेकिन सांड़ ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे सींगों पर उठाकर कुएं में फेंक दिया। कुएं में भैंस पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन