फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BSA unwell; charge handed over to other officers.

Hathras News: बीएसए की तबियत खराब, दूसरे अफसरों को सौंपे प्रभार

Thu, 20 Aug 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 20 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
BSA unwell; charge handed over to other officers.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य का प्रभार संभाल रहे रणवीर सिंह की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो गई, उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उनके चिकित्सीय अवकाश पर चले जाने के बाद विभागीय व प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तीनों पदों की जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों को सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन

विकास खंड मुरसान के खंड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह को प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस की प्रधानाचार्य डॉ. नीरज गोयल को प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के वरिष्ठ प्रवक्ता नवाब वर्मा को प्रभारी प्राचार्य का कार्यभार सौंपा गया है। जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी नीतिगत और वित्तीय कार्यों को छोड़कर शेष सभी पदीय दायित्वों और प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करेंगे। यह व्यवस्था रणवीर सिंह के चिकित्सीय अवकाश से वापस लौटकर कार्यभार ग्रहण करने तक प्रभावी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed