फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BSA gave notice to Head Master in Hathras

एक हेडमास्टर को प्रतिकूल प्रविष्ट, दो का वेतन रोका

Fri, 09 Feb 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Fri, 09 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
BSA gave notice to Head Master in Hathras
Teacher
बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन ने सात फरवरी को आठ विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अनुपस्थित एवं विभागीय नियमों के अनुसार शिक्षण कार्य नहीं पाए जाने पर विधिवत रूप से कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय बाधनूं में शिक्षामित्र हरिओम रसोइया बैठकर बातें कर रहे थे। इनका अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने की कार्रवाई की गई। शिक्षामित्र निशा शर्मा बिना प्रार्थना पत्र के अनुपस्थित थीं। उनका एक दिन का मानदेय काटा गया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार आकस्मिक अवकाश पर थे।
विज्ञापन


परिसर गंदा था और शिक्षा का स्तर खराब एवं सत्यनिष्ठ संदिग्ध पाई गई, जिससे प्रधानाध्यापक का अग्रिम आदेशों तक वेतनवृद्धि रोकने का निर्णय लिया गया। प्राथमिक विद्यालय नगला पतुआ में रखरखाव खराब मिला, जिससे प्रधानाध्यापक रविंद्रपाल सिंह का वेतन अवरुद्ध किया गया। प्राथमिक विद्यालय निनामई में गंदगी और शिक्षा का स्तर खराब मिला, जिससे प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीएस निनामई की बाउंड्री टूटी मिली। शिक्षा का स्तर खराब मिला। पूरे स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय नगला जाटव में गंदगी मिली। शिक्षा का स्तर खराब मिला। प्रधानाध्यापक का आगामी आदेशों तक वेतन अवरुद्ध किया गया। प्राथमिक विद्यालय टिकारी में भी हेडमास्टर आकस्मिक अवकाश पर मिले। विद्यालय में एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिलीं।


इनका मानदेय काटा गया। हेडमास्टर के बिना किसी सूचना के कई दिनों तक अनुपस्थित रहने पर सीसी रूल्स के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई। यूपीएस टिकारी में हस्ताक्षर के बावजूद प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित पाए जाने पर चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed