फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Breath gave out before reaching the brother's funeral bier.

Hathras News: भाई की अर्थी तक पहुंचने से पहले थम गईं सांसें

Thu, 15 Oct 2026 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Breath gave out before reaching the brother's funeral bier.
हसायन में विलाप करते मृतकों के परिजन। संवाद - फोटो : Samvad
बड़े भाई की मौत की खबर सुनकर घर आ रहे छोटे भाई की भी अंबाला में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक ही दिन में दो सगे भाइयों की मौत से हसायन के मोहल्ला अहीरान में मातम पसरा है। परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं और पीछे रह गईं अपनों को खोने की टीस।
विज्ञापन

मोहल्ला अहीरान निवासी सवाजीत यादव के पुत्र राजकुमार यादव (48) कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार 13 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उनकी मौत हो गई। बड़े भाई की मौत की खबर मिलते ही पंजाब में मजदूरी कर रहे छोटे भाई रुकमपाल और 28 वर्षीय वीरेंद्र यादव घर के लिए रवाना हो गए। रुकमपाल ट्रेन से आ रहे थे, जबकि वीरेंद्र बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पंजाब के अंबाला थाना क्षेत्र के पास रात में अज्ञात वाहन ने वीरेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अंबाला पुलिस ने शव की पहचान कर उनकी पत्नी सुरभि को फोन कर घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह करीब चार बजे परिवार को इस हादसे का पता चला तो घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार का अंतिम संस्कार हो चुका है। वीरेंद्र का शव लेने के लिए परिजन अंबाला रवाना हो गए हैं। शव बृहस्पतिवार को घर पहुंचने की उम्मीद है। राजकुमार की एक बेटी की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि एक बेटी जीवित है। वीरेंद्र की दो बेटियां हैं। दो भाइयों की मौत ने परिवार को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed