{"_id":"67fcfd0d557e8b78fd0445cb","slug":"breaking-the-lock-of-the-shop-and-stealing-cash-and-goods-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दुकान का ताला तोड़कर नकदी-सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दुकान का ताला तोड़कर नकदी-सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 14 Apr 2025 05:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:48 PM IST
सार
दुकानदार दुकान का ताला बंद कर घर चला गया। अगली सुबह सात बजे जब दुकान खोली तो चकरा गया । दुकान के ताले टूटे हुए थे। दुकान में रखे 10 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन
ताला तोड़कर चोरी प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के सादाबाद गेट स्थित बल्देव बिल्डिंग में चोरों ने पान-गुटका की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नवीपुर कलां निवासी राजकुमार ने तहरीर देते हुए कहा है कि रोजाना की तरह वह रात्रि 10 बजे अपनी दुकान का ताला बंद कर घर गए थे। 14 अप्रैल की सुबह सात बजे जब अपनी दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले थे। दुकान के गल्ले में रखी 10 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी हो चुका था। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन