{"_id":"6770409373aa9df0480ec04f","slug":"brass-murti-of-maa-durga-stolen-from-temple-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मंदिर से मां दुर्गा की पीतल की मूर्ति चोरी, लोगों में आक्रोश, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मंदिर से मां दुर्गा की पीतल की मूर्ति चोरी, लोगों में आक्रोश, पुलिस तलाश में जुटी
Sat, 28 Dec 2024 11:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:47 PM IST
सार
आनंदेश्वर महादेव के प्राचीन मंदिर में मां दुर्गा की 50 किलो वजन की पीतल की प्रतिमा लगी हुई थी। 28 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे जब लोग मंदिर में पूजा करने गए वहां से मां दुर्गा की पीतल की मूर्ति गायब थी।
विज्ञापन
कचौरा का मंदिर जहां से प्रतिमा चोरी हो गई
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिकंदराराऊ कस्बा कचौरा के श्री कृष्ण देवालय के सामने गली में आनंदेश्वर मंदिर से 28 दिसंबर की सुबह 10 बजे चोर मां दुर्गा की 50 किलो वजन की पीतल की मूर्ति चोरी कर ले गए। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। तहरीर के आधार पर पुलिस मूर्ति चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
बता दें कि कस्बे में जनता आयुर्वेदिक फार्मेसी के पास वाली गली में आनंदेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में मां दुर्गा की 50 किलो वजन की पीतल की प्रतिमा लगी हुई थी। 28 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे जब लोग मंदिर में पूजा करने गए वहां से मां दुर्गा की पीतल की मूर्ति गायब थी। यह देखकर लोगों में गुस्सा पनप गया। उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले पूजा करने गए लोगो ने बताया कि जब वह पूजा करने गए तो माता की प्रतिमा मंदिर में लगी थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह का कहना है कि पुलिस जल्द ही मूर्ति को बरामद करेगी और इसे चोरी करने वालों को गिरफ्तार करके जेल भेजेगी।
विज्ञापन