फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Both writers suspend dancers suspended

डांसरों के हाथ चूमने वाले दोनों लेखपाल निलंबित

Wed, 19 Apr 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Wed, 19 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Both writers suspend dancers suspended
लेखपाल - फोटो : demo pic
 क्षेत्र के गांव गंगापुर में पांच दिन पूर्व लगे मेले में नौटंकी के दौरान महिला डांसरों के साथ नाचने वाले दो लेखपालों को एसडीएम केहरी सिंह ने निलंबित कर दिया। एसडीएम ने दोनों लेखपालों के खिलाफ छेड़छाड़            का मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात भी कही।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव गंगापुर में मेले में नौटंकी के दौरान मंडनपुर मार्ग पर लेखपाल बृजेश कौशिक और मुकेश कुमार शराब के नशे में धुत होकर डांसराें के साथ नाचते हुए जमकर नोटों की बौछार कर रहे थे। दोनों लेखपालों ने महिला डांसर का हाथ चूमते हुए उसे कई बार मंच से खींचने का भी प्रयास किया। इस दौरान मेले में नौटंकी के समय पुलिस भी थी। मगर वह लेखपाल जान पहचान के होने के कारण कुछ भी नहीं कह पाए। लेखपालों के कारण जब कुछ ग्रामीण स्टेज तक पहुंचने लगे तो पुलिस और आयोजकों के रोके जाने पर रात्रि में जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान पुलिस ने पूरे मामले को दबाने के लिए फैसला भी करा दिया था। मगर पांच दिन बाद नौटंकी कार्यक्रम की वीडियो को किसी ग्रामीण सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। वहीं, एसडीएम सिकंदराराऊ केहरी सिंह ने बताया कि दोनों लेखपालों क ो निलंबित कर दिया है। किसी भी सरकारी कर्मचारी को सामाजिक आयोजनाें में जाकर इस तरह की अश्लीलता फैलाने की इजाजत नहीं दी जाती है।
विज्ञापन


लेखपालों ने नौटंकी में महिला डांसरों के साथ डांस करते हुए नोटाें की बौछार करके हाथ चूमने का मामला काफी शर्मनाक है। उन्हाेंने बताया कि लेखपालों के खिलाफ अभी तो हाथ पकड़कर चूमने पर छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed