फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bone surgeon was also called from the trauma center

Hathras News: ट्रॉमा सेंटर से हड्डी सर्जन भी बुलाए, मरीज रामभरोसे

Tue, 08 Aug 2023 12:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 08 Aug 2023 12:41 AM IST
सार

ट्रॉमा सेंटर में कुछ माह पूर्व हड्डी रोग सर्जन डाॅ. पवन कुमार की तैनाती की गई थी। पिछले महीने एक्सरे तकनीशियन यहां से चले गए। उनके जाते ही एक्सरे बंद होने से हड्डी रोगों से पीड़ित मरीज परेशान होने लगे। अब डाॅ. पवन कुमार को भी विभाग ने हाथरस बुला लिया है। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर में पहुंच रहे मरीज निराश होकर लौट रहे हैं।

विज्ञापन
Bone surgeon was also called from the trauma center
सिकंदराराऊ का ट्रॉमा सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले से ही बिना चिकित्सकों के चल रहे ट्रॉमा सेंटर में अंशकालिक रूप से तैनात किए गए हड्डी सर्जन को विभाग ने हाथरस बुला लिया है। एक्सरे तकनीशियन पूर्व में ही सीएचसी छोड़कर जा चुके हैं। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर में मरीजों का इलाज रामभरोसे रह गया है।

विज्ञापन


बता दें कि ट्रॉमा सेंटर में कुछ माह पूर्व हड्डी रोग सर्जन डाॅ. पवन कुमार की तैनाती की गई थी। उस समय यहां एक्सरे तकनीशियन भी तैनात थे। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों का न केवल हड्डी-जोड़ दर्द का इलाज हो जाता था, बल्कि प्लास्टर भी चढ़ जाते थे, लेकिन पिछले महीने एक्सरे तकनीशियन यहां से चले गए।
विज्ञापन


उनके जाते ही एक्सरे बंद होने से हड्डी रोगों से पीड़ित मरीज परेशान होने लगे। अब डाॅ. पवन कुमार को भी विभाग ने हाथरस बुला लिया है। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर में पहुंच रहे मरीज निराश होकर लौट रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डाॅ. राज वर्मा का कहना है कि यहां शीघ्र एक्सरे तकनीशियन की नियुक्ति होगी। इसके लिए सीएमओ हाथरस प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी परिसर में नए भवन बन रहे हैं, लेकिन चिकित्सकों के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। यह भाजपा सरकार की अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल है। -मनोज पंडित, बसपा नेता


यह सीएमओ हाथरस की हठधर्मिता है। यहां से पार्ट टाइम हड्डी सर्जन को भी हटा लिया गया। एक्सरे तकनीशियन के बिना एक्सरे कैसे होंगे। -देवेंद्र राघव, आयुर्वेदिक दवा निर्माता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed