फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Board meeting held in closed room, 21 out of 23 passes

बंद कमरे में हुई बोर्ड की बैठक 23 में से 21 प्रस्ताव पास 

Sat, 06 Jan 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 06 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Board meeting held in closed room, 21 out of 23 passes
नगर पालिका बोर्ड बैठक में मंचासीन सदर विधायक, चेयरमैन व ईओ। - फोटो : Amar Ujala
नगर पालिका परिषद में हुई पहली बोर्ड शुरू होने से पहले ही चेयरमैन के निर्देश पर मीडिया कर्मियों को नगर पालिका बोर्ड बैठक की कवरेज करने से रोका गया। फोटो खिंचाने के बाद सभी मीडिया कर्मियों को बाहर जाने के लिए पालिका कर्मचारी द्वारा माइक से घोषणा कराई गई। मीडिया कर्मियों को बाहर जाने की बात कहने पर कुछ सभासदों ने भी ऐतराज जताया था, लेकिन यहां सभासदों की भी किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है, जब नगर पालिका बोर्ड जैसी महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोका गया हो। बोर्ड की पहली बैठक में 23 प्रस्तावों को रखा गया, जिनमें से 21 प्रस्ताव पास हो गए। सभासदों का कहना था कि कई प्रस्ताव को लेकर उन्होंने विरोध किया था, लेकिन उनके विरोध को दूसरे सभासदों ने दबा दिया। बोर्ड बैठक में मीडिया कर्मियों को कवरेज नहीं करने के संबंध में नगर पालिका के कई पूर्व चेयरमैन से भी बात की गई तो वह बोले कि मीडिया एक आइना होता है।
विज्ञापन


आइने को सामने रखकर ही हम अपनी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा सकते हैं। जब मीडिया ही नहीं होगी तो जनता को कैसे पता चलेगा कि बोर्ड मीटिंग में उनके क्षेत्र के सभासदों ने क्या मांग उठाई। पालिका अधिकारी व कर्मचारियों ने क्या भरोसा दिलाया और चेयरमैन ने किस तरह सभासदों के साथ व्यवहार किया। विकास का एजेंडा क्या रहा। बंद कमरे में बोर्ड बैठक करना और प्रस्तावों को पास कराना उचित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed