हाथरस: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय तेहरा की टीम जीती, हर्ष क्लब ने मारी बाजी
हाथरस जंक्शन के सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहीं खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग के मुकाबले में कक्षा 10 के हर्ष क्लब ने कक्षा 11 के जतिन क्लब को हराया।
विस्तार
हाथरस में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाखनू के खेल मैदान पर किया गया। प्राथमिक बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय तेहरा की टीम ने बाजी मारी। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेलू प्रधान व खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, महेंद्र द्वितीय और गोपाल तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में ऋषि ने पहला, योगेश ने दूसरा और गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, महेंद्र द्वितीय और कपिल तृतीय रहे। लंबी कूद में ऋषि प्रथम, महेंद्र द्वितीय और अभय तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय तेहरा की टीम विजेता और प्राथमिक विद्यालय कोका की टीम उपविजेता रही। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रूबी और 100 मीटर दौड़ में पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में दिव्या प्रथम और पूजा द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रशांत प्रथम, निशु द्वितीय और वैभव तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रशांत ने पहला, मोनू ने दूसरा और निशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सोहिल प्रथम, वीरप्रताप द्वितीय और निशु तृतीय रहे। लंबी कूद में शिवम प्रथम, निशु द्वितीय और सोहिल तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाखनू की टीम विजेता और कंपोजिट विद्यालय बेरगांव की टीम उपविजेता रही।
खो-खो में भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाखनू की टीम ने बाजी मारी। जूनियर स्तर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, पिंकी द्वितीय और तरुणम तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में अनीता प्रथम, तनु द्वितीय और गौरी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, नेहा द्वितीय और निशा तृतीय रहीं। लंबी कूद में भी कोमल ने पहला, नेहा ने दूसरा और निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाखनू की टीम विजेता और कंपोजिट विद्यालय जफराबाद की टीम उपविजेता रही। खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाखनू की टीम विजेता बनी।व्यवस्था में बलवीर सिंह, नवनीत कुमार, अश्वनी कुमार शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, होमेश्वर शर्मा, राजेश कुमार, रेखा सिंह, मुलायम सिंह, हरेंद्रपाल, योगेश केसरी, श्वेता वर्मा आदि का सहयोग रहा।
कबड्डी प्रतियोगिता में हर्ष क्लब ने मारी बाजी
हाथरस जंक्शन के सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहीं खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग के मुकाबले में कक्षा 10 के हर्ष क्लब ने कक्षा 11 के जतिन क्लब को हराया। स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय सत्यपाल सिंह सेंगर की स्मृति में आयोजित एसपी सिंह अंतरविद्यालय खेल प्रतियोगिता के तहत यह मुकाबला खेला गया। बालिका वर्ग में कक्षा नौ के शिवानी क्लब और कक्षा 10 के अंजली जादौन क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अंजली जादौन क्लब की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
विद्यालय की प्रबंधक सुमन कुमारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस दौरान प्ले ग्रुप के बच्चों के लिए भी विभिन्न खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गईं। मौके पर प्रधानाचार्य नीरज सेंगर, उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह, डायरेक्टर वरुण प्रताप सेंगर, अमित कुमार, पूनम सेंगर, पंकज, अमन गौड़, अमिता सिंह, मुस्कान, सुमन, रचना, काजल आदि मौजूद थीं।