फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Block Head, BDC 's new open the innings

ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी की नई पारी का आगाज

Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Block Head, BDC 's new open the innings
सदस्यों को शपथ ग्रहण कराते ब्लॉक प्रमुख। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। शपथ ग्रहण के लिए नए ब्लॉक प्रमुखों का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। जिले के सातों ब्लॉकों पर आयोजित समारोह में सभी ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। डीएम द्वारा नामित अधिकारियों ने प्रमुखों और प्रमुखों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायतों की नई पारी का भी आगाज हो गया। 
विज्ञापन


ब्लॉक हाथरस में हुए शपथ ग्रहण समारोह में तहसीलदार सदर अवधेश कुमार शर्मा ने ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ऊर्जा मंत्री सिकंदराराऊ विधायक रामवीर उपाध्याय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित कुमार सिंह उर्फ डंबर सिंह, आशीष शर्मा, बनी सिंह बघेल, बीडीओ रमेशचंद्र शर्मा, एडीओ पंचायत रमेश कुमार शर्मा, केके गौतम, मनीष रावत, विमल प्रधान, इकबाल खान, मुश्ताक सहित बड़ी सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ब्लॉक प्रमुख मौजूद थे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय के समर्थकों ने विधायक रामवीर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, आशीष शर्मा आदि का 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


मुरसान में एक्सईएन सिंचाई ने दिलाई शपथ
हाथरस। ब्लॉक मुरसान में ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। अधिशासी अभियंता सिंचाई अतुल कुमार गुप्ता ने ब्लॉक प्रमुख रीना देवी को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख रीना देवी ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों ने इस मौके पर पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, अशीष शर्मा, बृजमोहन राही, बनी सिंह बघेल का क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधानों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुकेश दीक्षित, केके दीक्षित, दिनेश शर्मा, बीडीओ महेशचंद्र पचौरी, ब्लॉक प्रमुख पति पप्पू प्रकाश सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed