फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Blew through a budget of over two billion in just seven days.

Hathras News: सात दिनों में ठिकाने लगाया दो अरब से भी ज्यादा का बजट

Thu, 02 Apr 2026 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 02 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Blew through a budget of over two billion in just seven days.
विकास भवन कार्यालय। संवाद - फोटो : Samvad
वित्तीय वर्ष 2025-26 की विदाई के दिन सरकारी और प्रशासनिक विभागों में बजट खपाने की जबरदस्त होड़ देखने को मिली। इसे आंकड़ों की बाजीगरी कहें या खर्चे की रफ्तार, वित्तीय वर्ष के अंतिम सप्ताह में सरकारी खजाने से करोड़ों नहीं, बल्कि अरबों रुपये खर्च किए गए। मार्च माह में कुल 2,73,67,28,052 की भारी-भरकम राशि विभिन्न मदों में खर्च की गई है।
विज्ञापन




वित्तीय वर्ष के आखिरी पांच दिनों में धड़ल्ले से करोड़ों रुपये रोज के बिलों का भुगतान विभागों ने किया। 25 मार्च से 31 मार्च तक करोड़ों के बिल पास हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि अकेले 30 मार्च को ही 35.38 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की गई। बजट लैप्स होने के डर से विभाग अंतिम समय में भुगतान प्रक्रियाओं में तेजी लाते हैं, जिसका असर इन आंकड़ों में साफ झलक रहा है।
विज्ञापन




31 मार्च की देर रात तक कार्यालयों में हलचल रही और साल भर से अटके हुए भुगतानों को अंतिम रूप दिया गया, ताकि नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत नई उम्मीदों और नए बजट के साथ की जा सके। एक ही सप्ताह में इतनी बड़ी राशि का ट्रांजेक्शन प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन





दिनांक -- खर्च की गई धनराशि
25 मार्च -- 15,04,34,412
26 मार्च -- 1,68,06,979
27 मार्च -- 6,82,89,996

30 मार्च -- 35,38,65,112

31 मार्च -- 12,43,04,168




जिन परियोजनाओं में भुगतान लंबित था, उनमें संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर भुगतान कराया गया है।
-अतुल वत्स, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed