फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Black marketing of many items in the name of corona infection

कोरोना संक्रमण के नाम पर कई वस्तुओं की कालाबाजारी

Tue, 20 Apr 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Black marketing of many items in the name of corona infection
मुख्य बाजार में मास्क न पहनने वालों को चेतावनी देते एसडीएम राजेश कुमार। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

एक तरफ कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लोग परेशान हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इस नाजुक दौर को भुनाना शुरू कर दिया है। कस्बा व क्षेत्र में पान मसाले के कई थोक विक्रेताओं द्वारा जमकर पान मसाले की कालाबाजारी की जा रही है। पान मसाले के पैकेटों पर निर्धारित से कई गुना अधिक मूल्य वसूल किया जा रहा है।
इससे न केवल पान मसाले के शौकीन परेशान हैं, बल्कि फुटकर दुकानदारों को मजबूरी में मूल्य बढ़ाना पड़ा है। इधर, मिर्च मसालों के अलावा तेल सहित कई अन्य खाद्य पदार्थों का मूल्य भी मनमाने तरीके से बढ़ा दिया गया है। जमाखोरी व कालाबाजारी कर जनता के साथ खुली लूट की जा रही है, जिससे लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

जिम्मेदार अधिकारी भी इस तरफ से आंखे मूंदे हुए हैं। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि यदि कालाबाजारी व जमाखोरी की कोई शिकायत मिलती है तो उस पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह निर्धारित मूल्य से अधिक पर कोई वस्तु न खरीदें। अगर कोई निर्धारित मूल्य से अधिक पर सामान बेच रहा है तो उसकी शिकायत करेें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed