फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP raging on checking, nozzle-blow

चेकिंग पर भड़के भाजपाई, नोक-झोंक

Fri, 27 Jan 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 27 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
BJP raging on checking, nozzle-blow
सासनी में वाहन चेकिंग के दौरान उड़न दस्ता प्रभारी से होती भाजपाइयों की नोक-झोंक। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चल रही वाहन चेकिंग के दौरान कस्बे में शुक्रवार की शाम को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में लगी गाड़ी में सवार कार्यकर्ताओं ने उड़न दस्ता प्रभारी पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए। उनकी अधिकारी से तीखी नोक-झोंक भी हुई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा। उड़नदस्ता प्रभारी तहसीलदार सासनी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दे दी है, जिसके आधार पर देर रात तक मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। 
विज्ञापन


उड़न दस्ता प्रभारी तहसीलदार सासनी रामचंद्र ने कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के वाहनों की चेकिंग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर विरोधी प्रत्याशी का एजेंट होने के आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाईं। कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ियों में भी निर्धारित संख्या से अधिक कार्यकर्ता पाए गए। उनके पास अनुमति भी नहीं थी। दरअसल, हाथरस (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरीशंकर माहौर के विधायक काल में प्रतिनिधि रह चुके मदन फौजी चुनाव प्रचार कर सासनी लौट रहे थे। पुरानी सब्जी मंडी में उड़न दस्ता प्रभारी ने गाड़ी को रोककर प्रचार की अनुमति मांगी। बताया कि गाड़ी पर आरओ की अनुमति चस्पा है। 
विज्ञापन


तहसीलदार ने गाड़ी में कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने पर भी आपत्ति जताई, जबकि मदन फौजी का आरोप है कि गाड़ी में चालक सहित कुल छह लोग बैठे थे। इसी बात को लेकर उनकी तहसीलदार से नोक-झाेंक शुरू हो गई। फौजी का आरोप है कि इससे पहले भी दरियापुर के निकट गाड़ी रोककर अभद्रता की जा चुकी है। इनकी शिकायत चुनाव आयोग को भेजी गई है, जिससे कुपित होकर इस तरह का व्यवहार हमारे साथ किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर चुनाव प्रचार कर रहे वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में अनुमति के विपरीत कार्यकर्ता बैठे थे। पांच गाड़ी कांग्रेस प्रत्याशी राजेशराज जीवन की भी चेक की गईं। इन पर कोई अनुमति नहीं थी। चुनाव कार्य में बाधा डालने और धारा 144 का उल्लंघन करने की तहरीर थाने में दी गई है।
-रामचंद्र, उड़नदस्ता प्रभारी/तहसीलदार सासनी

सपा का झंडा लगी कार सीज, मुकदमा दर्ज
मुरसान क्षेत्र में कंचना फाटक पर चेकिंग के दौरान 26 जनवरी की दोपहर एक बजे सचल दल ने एक कार को सपा का झंडा लगा होने पर रोक लिया। कार सवार लोग कार के कागजात नहीं दिखा सके। इस पर कार को सीज कर दिया गया और कार मालिक के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुरसान कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि यह कार मथुरा से हाथरस जा रही थी। कार (डीएल 4 सीए एल 1106)पर सपा का झंडा लगा होने के साथ ही साइकिल का चिह्न बना हुआ था। कार पर देवेंद्र प्रधान, पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा क्षेत्र 77 लिखा हुआ था। एसआई राजाबाबू के मुताबिक आरोपी बिना अनुमति के प्रचार सामग्री लगाए हुए थे। झंडा उतारकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी देवेंद्र प्रधान निवासी पुष्पांजलि, रामघाट रोड, थाना क्वार्सी अलीगढ़ के विरुद्ध धारा 171(एच) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। 


कार की डिक्‍की से पकड़ी 17 बोतल अंग्रेजी शराब
सचल दल ने 26 जनवरी को शाम साढ़े तीन बजे कंचना फाटक पर चेकिंग के दौरान एक कार की डिक्की से 17 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी। एसआई राजाबाबू ने कार चालक दिल्ली निवासी धर्मेंद्र कुमार के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। चेकिंग के दौरान कार की तलाशी ली गई तो कार (डीएल 8 सी वाई 6699) की डिक्की  में रखे काले रंग के बैग से 12 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड और पांच बोतल हरियाणा ब्रांड मेकडबल नंबर वन की मिलीं। यह कार मथुरा से हाथरस की ओर जा रही थी। शराब बरामद होने के बाद कार को सीज कर दिया गया और थाने लाया गया। पूछताछ के बाद चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed