{"_id":"5e1a150b8ebc3e87943c2370","slug":"bike-slip-at-road-due-to-pipe-man-death-sasni-news-ali223791538","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर डाले गए पाइप के कारण फिसली बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर डाले गए पाइप के कारण फिसली बाइक, एक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
कस्बा में सड़क पर सिंचाई के लिए बिछाए गए पाइप की वजह से एक बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज हाथरस में चल रहा है। वहीं, मामले में अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
शनिवार की देर शाम ग्राम जिरौली के माजरा महुआ की नगरिया निवासी दीपक कुमार (30) पुत्र प्रेम सिंह व तरुण कुमार (23) पुत्र राजवीर सिंह बाइक से लौट रहे थे। रोड पर किसी किसान ने सिंचाई के लिए पाइप डालकर उसके ऊपर मिट्टी डाल दी थी। वह सासनी- जिरौली संपर्क मार्ग पर जैसे ही गांव दिनावली के निकट पहुंचे बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एवं राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। आनन फानन में पुलिस घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र आई। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को उपचार के लिए हाथरस भेजा जहां चिकित्सकों ने दीपक कुमार उर्फ दीपू को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल तरुण का उपचार कराया जा रहा है। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है।