{"_id":"67a7b93627e9de29b608b148","slug":"bike-riders-snatched-a-bag-full-of-money-from-the-grooms-father-hathras-news-c-56-1-sali1016-126755-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग छीन ले गए बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग छीन ले गए बाइक सवार
Sun, 09 Feb 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में बरात चढ़त के दौरान रुपयों से भरा बैग छीन ले जाने की दूसरी वारदात सामने आई है। सादाबाद कस्बे में शुक्रवार की रात अग्रसेन सेवा सदन के निकट से बाइक सवार दो शातिर दूल्हे के पिता के हाथों से बैग छीनकर भाग गए। बैग में करीब एक लाख रूपये रखे हुए थे।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव महमूदपुर ब्राह्मणान सादाबाद निवासी विपिन लवानिया पुत्र शिवकुमार लवानिया ने कहा है कि सात फरवरी को उनके चाचा के बेटे नितिन शर्मा की बरात नंदग्राम गाजियाबाद से सादाबाद के अग्रसेन सेवा सदन में आई थी। रात करीब 9.40 बजे बरात चढ़कर अमित मेडिकल के सामने पहुंची। उनके चाचा बरात के पीछे थे। उनके हाथ में बैग था।
बैग में करीब एक लाख रुपये रखे हुए थे। वह मोबाइल पर बात करने लगे। इस दौरान अचानक बिजली चली गई। तभी आगरा चुंगी की तरफ से काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और झपट्टा मारकर उनके चाचा के हाथ में लगे बैग को छीनकर ले गए। इनका काफी पीछा किया गया, लेकिन वह बाजार में होकर भाग गए। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की रात को भी बाइक सवार तीन शातिर बदमाश गांव टीकैत अरौठा में भी एक शादी समारोह से दूल्हे के पिता से गहनों से भरा बैग लेकर भाग गए थे। दोनों ही मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।