{"_id":"69753767e9d44ba8190e7910","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-hathras-news-c-56-1-hts1003-143677-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Sun, 25 Jan 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंदुस्तान होटल के सामने बुधवार की शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 25 वर्षीय वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना शाम करीब पांच बजे की है। ग्राम गुरसौटी निवासी वीरपाल पुत्र किशन एवं अशोक पुत्र रनवीर सिंह मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वीरपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल अशोक को सीएचसी भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वीरपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागला जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।