{"_id":"69a5f7cc260eb45bf20bf035","slug":"bike-collides-with-vehicle-on-highway-one-dead-hathras-news-c-56-1-hts1004-145341-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: राजमार्ग पर वाहन में घुसी बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: राजमार्ग पर वाहन में घुसी बाइक, एक की मौत
Tue, 03 Mar 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव भोजपुर पर बाइक सवार तीन मजदूर सड़क किनारे खड़े मैक्स लोडर से टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव बिसरात निवासी ईश्वर दयाल (32) पुत्र रामचरन मजदूरी करते थे। रविवार को अपने साथी रवि व सत्यवीर सिंह उर्फ डैनी के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। रात लगभग नौ बजे उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े मैक्स लोडर से टकरा गई। बाइक ईश्वर दयाल ही चला रहे थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रवि व सत्यवीर के भी गंभीर चोट आईं। मौके पर पहुंची पीआरवी ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ईश्वर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चों व पत्नी को बिलखते हुए छोड़ा है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की दोपहर को शव गांव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।