{"_id":"64e8fc780388b3b5b705adc5","slug":"bike-caught-fire-due-to-truck-collision-rider-injured-hathras-news-c-260-1-cdp1001-37-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आग, सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आग, सवार घायल
Sat, 26 Aug 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर के बाद जली बाइक। संवाद
- फोटो : samvad
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि बाइक की ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और जलकर राख हो गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक में आग लगने से बाल-बाल बच गई। घटना स्थल से ट्रक का चालक फरार हो गया। पर अफरा तफरी और चीख-पुकार मच गई। घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव मौनियां निवासी 23 वर्षीय हर्ष पुत्र महेश अपनी बाइक से बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि हाथरस से सादाबाद की तरफ जा रहा था। तभी अचानक कोतवाली चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर चंदपा से आगे गांव केवलगढ़ी के निकट उसकी बाइक आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और वह गंभीर घायल हो गया।
युवक की बाइक ट्रक के आगे वाले पहिये और चेसिस के बीच में फंस गई और बाइक में आग लग गई। आग लगने के कारण बाइक जलकर राख हो गई। दूसरी तरफ ट्रक में आग लगने से बाल-बाल बची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से जली हुई बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।