फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike, cash and mobile robbery

युवक से बाइक, नकदी और मोबाइल लूटा

Sun, 30 Jun 2019 12:39 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 30 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike, cash and mobile robbery
गांव मऊ में लूट के शक में पकड़े गए युवक। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। गांव मऊ के बंबे पर 17 जून को कासगंज से लौट रहे गांव निवासी व्यक्ति को मैक्स वाहन में सवार चार युवकों ने लूट लिया था। शनिवार को दो संदिग्ध लोग दूसरी गाड़ी में गांव वालों को नजर आ गए।
विज्ञापन


ग्रामीणेें ने दोनों को  पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस दोनों से पूछताछ का रही है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनिरूद्घ कुमार कासगंज में नौकरी करता है तथा बाइक से प्रतिदिन आता जाता है। 17 जून की शाम सात बजे बाइक से गांव लौट रहा था गांव से पहले पुलिया पर एक मैक्स वाहन में सवार होकर कई युवक आए और बाइक को रुकवा लिया। तमंचों के बल पर पिटाई कर अनिरुद्ध से मैक्स सवार बदमाशों ने आठ हजार रुपये, बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन


पीड़ित अनिरुद्ध ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी। पुलिस ने मैक्स सवार बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में मैक्स में दिखे। गांव वालों के साथ अनिरुद्ध ने एक को पहचान लिया। गांव वालों ने मिलकर मैक्स में बैठे दो लोगों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed