{"_id":"6aa42482e2b62b643c05a31f","slug":"bike-burnt-due-to-falling-electric-wire-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बाइक पर अचानक गिरा बिजली का तार, धू-धूकर जली, बंदरों के कारण शॉर्ट सर्किट से तार टूटने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बाइक पर अचानक गिरा बिजली का तार, धू-धूकर जली, बंदरों के कारण शॉर्ट सर्किट से तार टूटने की आशंका
Fri, 11 Sep 2026 09:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 11 Sep 2026 09:26 PM IST
सार
बंदरों के कारण शॉर्ट सर्किट होने से तार टूट कर बाइक के ऊपर गिर गया। जिससे बाइक में आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय बाइक के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
बिजली का तार गिरने से बाइक में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हाथरस शहर से सटे ढकपुरा रोड पर शुक्रवार सुबह अचानक बिजली का तार टूटकर नीचे खड़ी बाइक पर गिर गया। तार के गिरते ही उसमें आग लग गई और देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि घटना के समय बाइक के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
रिहायशी क्षेत्र में अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में रोष है। लोगों ने बिजली व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। जानकारी मिलने के बाद बिजली निगम ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता विद्युत अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया बंदरों के कारण शॉर्ट सर्किट होने से तार टूटने की आशंका है। मामले की पूरी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन